फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को करेंगे सम्मानित : शशांक

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे पेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा करेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम थीम रखी गई है। किन्नौर जिले में कुल 60,354 मतदाता हैं, जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 30,416 और महिला मतदाता 29,938 है। किन्नौर जिले में इस वर्ष 18 से 19 वर्ष के 199 नए मतदाता शामिल हैं। इनमें से युवा पुरुष 104 और युवा महिला मतदाताओं की संख्या 95 है। उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि रिकांगपिओ में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें नए युवा मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनकी संख्या 8 है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा करेंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ, ठाकुर सैन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ और डाइट रिकांगपिओ के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें