फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोस्टर प्रेजेंटेशन में तनीषा ने झटका प्रथम स्थान

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय एचआईवी एड़स जागरूकता ​ पर पोस्टर
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में छात्रों को एचआईवी पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में रेड रिबन क्लब ने शनिवार को एक दिवसीय एचआईवी एड्स जागरुकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में एचआईवी प्रिवेंशन थीम पर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, नारा लेखन और निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। पोस्टर प्रेजेंटेशन में तनीषा ने पहला स्थान, उज्ज्वल ने दूसरा और अदिति मेहता ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में मोनिका ने पहला, आशा ने दूसरा, स्मिता ने तीसरा स्थान प्राप्त निबंध लेखन में ऋतिक ने पहला, दिव्या ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में डॉ. अनीता कुमारी और प्रो. प्रियंका ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रेड रिबन क्लब की समन्वयक डॉ. शिवाली ठाकुर ने छात्रों को एचआईवी एड्स के बारे में जागरूक किया। छात्रों से अपील की कि वह भी समाज में फैली एचआईवी एड्स से संबंधित भ्रांतियों को मिटाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को इस भयावह बीमारी के कारणों और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया और मनोबल बढ़ाया।

रामपुर कॉलेज में आयोजित रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय एचआईवी एड़स जागरूकता पर पोस्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें