फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवाओं ने किन्नौर कैलाश यात्रा मार्ग को किया साफ

विज्ञापन
हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन व हीलिंग हिमालयस मिलकर किन्नौर कैलाश यात्रा का क्लीन करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला( किन्नौर) । हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन और हीलिंग हिमालयन ने किन्नौर कैलाश यात्रा मार्ग पर क्लीन अप अभियान चलाया। हर साल के तरह इस वर्ष 21 अगस्त से शनिवार तक अभियान चलाया गया। इसमें किन्नौर कैलाश आयोजन कमेटी ने भी संस्था को सहयोग दिया। अभियान के दौरान करीब एक पिकअप भर प्लास्टिक कूड़े को गारबेज कलेक्शन सेंटर रकच्छम भेजा गया। हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के 30 से 35 युवाओं ने क्लीन अप अभियान में भाग लिया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि ऐसे तीर्थ स्थलों में कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करना चाहिए, जिससे तीर्थ स्थलों पर सफाई बनी रहेगी। तीर्थ यात्रा में जाते समय सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन आगामी दिनों में युला कंडा क्लीन अप अभियान का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें