फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे के दुष्प्रभाव पर छात्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरांह में नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया गया। यह अभियान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित किया गया। इसके तहत शपथ कार्यक्रम, जन जागरूकता गतिविधियां एवं विद्यालयों, महाविद्यालयों और समुदायों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरैन में भी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने तीन वर्गों प्रथम से पांचवीं, छठी से आठवीं और नौवीं से बारहवीं कक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में भाषण, सुंदर लेखन, कविता पाठ, चित्रकला, पठन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल गतिविधियों के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, रस्साकशी समेत कई खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। समापन पर सभी प्रतिभागियों को तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा, समाजसेवी केशव जेलटा और कार्यकारी प्रधानाचार्य ललित हिमटा की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें