रोड सेफ्टी क्लब के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान युवाओं को जागरूक करती छात्रा । सं
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया। छात्रों ने आम जनता को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा जागरूक किया। इस अभियान में रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक सहायक आचार्य नरेंद्र सैनी के साथ क्लब के अन्य सदस्य यशवंत राणा और अभिषेक भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। छात्रों ने पोस्टर, नारे और संवाद के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर समन्वयक सहायक आचार्य नरेंद्र सैनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें स्वयं सतर्क रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। क्लब के अन्य सदस्यों ने भी लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।