राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिब्बा मे गृह रक्षा, अग्निशमन विभाग और जिला आपदा प्रबन्धन प्राध
पूह ( किन्नौर)। विकास खंड पूह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिब्बा में मंगलवार को गृह रक्षा, अग्निशमन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आपदा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटनाएं, हिम स्खलन और बाढ़ से बचाव के तरीके बताए गए। शिविर में लगभग 78 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का पहला चरण 13 मई से 23 मई तक पूह ब्लॉक में शुरू हो गया है। इसके बाद कल्पा और निचार ब्लॉक में भी आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत जिला किन्नौर में लगभग 3000 विद्यार्थियों को आपदा से बचाव को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। संवाद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिब्बा मे गृह रक्षा, अग्निशमन विभाग और जिला आपदा प्रबन्धन प्राध