फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर पुलिस ने पाइप चोरी के आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। रामपुर में जल शक्ति विभाग के पाइप चोरी का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पाइप भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शिमला जिले की तहसील रामपुर के वार्ड नंबर-1 पदमनगर निवासी ओजस्वी विजय भंडारी ने पुलिस थाना रामपुर में पाइप के चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि वह ठेकेदार है और राजपुरा रोड पर जल शक्ति विभाग के अंतर्गत कार्य कर रहा है। उसे 10 मई को रात समय करीब 2: 00 बजे सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार्यस्थल राजपुरा से 32 पाइप चोरी कर लिए हैं। इनकी कीमत 48 हजार रुपये थी। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए ट्रक को नीरथ डैम साइट के पास पकड़ा। इस ट्रक से चोरी किए सभी पाइप बरामद कर लिए गए, लेकिन आरोपी चालक फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार को आरोपी शिमला जिले की रामपुर तहसील के करतोट, शाहरनपुर (चांदपुर) निवासी अमित कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें