निरमंड(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम के छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई पंचायत के बारे में जाना। प्री वोकेशनल कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने विकास खंड निरमंड की कोठी पंचायत का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां विद्यार्थियों ने पंचायतों के विकास से संबंधित होने वाले क्रियाकलापों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पंचायत के प्रधान मोहन सिंह ठाकुर और सचिव ने विद्यार्थियों को पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने कोटी पंचायत प्रधान का सहयोग करने के लिए आभार जताया। इस मौके पर स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा, प्रवक्ता दलीप कुमार, अध्यापक हरनाम सिंह, वोकेशनल ट्रेनर बबीता ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।