कुमारसैन स्कूल के विद्यार्थियों ने नशामुक्ति को लेकर निकाली जागरूकता रैली। संवाद
विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कुमारसैन में निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेबीएल कुमारसैन ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। इसके बाद विद्यार्थी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कुमारसैन बाजार से उपमंडल कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो जीवन जोड़ो, नशा मुक्त हो युवा हमारा, तभी बनेगा देश हमारा, नशे को कहो ना जीवन को कहो हां नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। एसडीएम मुकेश शर्मा ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य इंदु शेखर ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत केवल रैली ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार दिलीप शर्मा और तहसील कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे।