फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुफरी में विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन पर किया जागरूक

विज्ञापन
ई-वेस्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण कार्यशाला में मौजूद छात्र और छात्रा
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किया गया। स्कूल में ईको विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से ई-वेस्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन श्रेय गुप्ता और आशीष प्लायल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया और ईको विज्ञान फाउंडेशन की टीम का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ईको क्लब प्रभारी लता शर्मा ने कार्यक्रम के समन्वयन में अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें