फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में गलत दिशा में दौड़ाईं बसें, कटा चलान

विज्ञापन
ठियोग में निजी बसें एक दूसरे से आग निकलने के लिए गलत दिशा की ओर जाते हुए। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सवारियां बैठाने के लिए चालकों ने तोड़े नियम, बाल-बाल बचा दो पहिया वाहन
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर) । एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ठियोग बाईपास में गलत दिशा में दौड़ रहीं दो निजी बसों के कारण सोमवार को राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साढ़े बारह हजार रुपये के चालान किया है। यह मामला तब पेश आया, जब सोमवार सुबह दो निजी बसों में सवारियों को बैठाने की होड़ मच गई और दोनों वाहन चालक सड़क की गलत दिशा में बसों को दौड़ाने लगे। इस दौरान सवारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच सामने से आ रहे एक दो पहिया वाहन भी इन बसों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने बस चालकों की इस लापरवाही को अपने कैमरे में कैद कर लिया और पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने दोनों बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साढ़े बारह हजार के चालान काट दिए। पुलिस की अनुसार दोनों बसें ठियोग से शिमला की ओर जा रही थीं। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया दोनों निजी बसों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर साढ़े बारह के चालान काटे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें