रामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी रामपुर में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं एआई रेडिनेस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। फाउंडेशन ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में रचित लांबा बतौर संसाधन व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने छात्रों को एआई तकनीक के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा, मीनाक्षी कौल और मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा की उपस्थिति में हुआ। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कम्प्यूटेशनल थिंकिंग की मूल अवधारणाओं, तार्किक समस्या, समाधान, एल्गोरिद्म सोच और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने कहा कि बदलते समय के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नई तकनीकों को समझना और अपनाना अत्यंत आवश्यक है। वहीं, मीनाक्षी कौल और मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा ने भी कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।