फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग करते शिक्षक और विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुणा और मेघना ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें