फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों ने निकाली रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया

विज्ञापन
ठियोग में एसएफआई कार्यकर्ता रैली के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाते हुए। संवाद
विज्ञापन
ठियोग में एसएफआई का जिला सम्मेलन शुरू
विज्ञापन

32 शिक्षण संस्थानों के 180 प्रतिनिधि ले रहे भाग, शिक्षा के निजीकरण और फीस वृद्धि के उठाए मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी शिमला का दो दिवसीय 39वां जिला सम्मेलन ठियोग में शुरू हुआ। सम्मेलन में जिले के 22 महाविद्यालयों और 10 स्कूलों से 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन से पहले छात्रों ने ऐतिहासिक आलू ग्राउंड से सुभाष चौक होते हुए रेस्ट हाउस तक रैली निकाली। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी जलाया गया।
पूर्व एसएफआई छात्र नेता कामरेड संदीप वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने शिक्षा के बढ़ते निजीकरण, फीस वृद्धि और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन का उद्घाटन एसएफआई के प्रदेश सह सचिव कमल ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, शिक्षा के बाजारीकरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूजा, विवेक कश्यप, सब्जी उत्पादक संघ के सोहन ठाकुर, अरुण और हिमाचल किसान सभा के सुरेश ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने छात्रों और युवाओं से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
विज्ञापन

वार्षिक राजनीतिक और संगठनात्मक रिपोर्ट पेश
सम्मेलन में एसएफआई जिला सचिव पवन कुमार ने वार्षिक राजनीतिक और संगठनात्मक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बीते एक वर्ष के आंदोलनों का ब्योरा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी वर्ष में जिले के शैक्षणिक संस्थानों में संगठन को मजबूत करने और छात्र आंदोलनों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन संगठन की आगामी रणनीति और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें