कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में स्वास्थ्य विभाग और डीएवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन ने तंबाकू मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली निकालकर विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया। डीएवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल कुमारसैन के करीब 160 विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया। रैली स्कूल परिसर से लेकर बस अड्डा तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति, नशे से होने वाली समस्याओं और नुकसान के बारे में जागरूक किया। बीएमओ कुमारसैन डॉ. अंकुश ठाकुर ने कहा कि मानव जीवन में तंबाकू कैंसर जैसे कई भयानक रोगों को जन्म देता है। हमें मिल कर समाज को तंबाकू मुक्त और नशा मुक्त बनाना है, जिससे हम आने वाली पीढि़यों को एक अच्छा समाज देने में सक्षम हो सकें।