रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत के कुमसू गांव के दीपक मेहता को भाजपा युवा मोर्चा रामपुर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। महामंत्री दीपक मेहता ने पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।