जिंदल विद्या मंदिर छोल्तू के 27 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ चयन। स्रोत
. अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में विभिन्न खेलों के लिए चयनित हुए खिलाड़ी, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिंदल विद्या मंदिर (जेवीएम) छोल्तू के 27 विद्यार्थियों का विभिन्न खेलों में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। अंडर-14 छात्र वर्ग में फुटबॉल के लिए हर्षित, तेनजिन, पियूष निल्टू, अखिल फनयान और अभिमन चौधरी का चयन हुआ है। वॉलीबॉल में आर्चित चांगकुम, बास्केटबॉल में प्रणव नेगी और बॉक्सिंग में पार्थ और ज्योत प्रकाश ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाई है। हैंडबॉल में अर्णव सिंह चयनित हुए हैं। अंडर-14 छात्रा वर्ग में बास्केटबॉल के लिए पूर्वी का चयन हुआ है। हैंडबॉल एवं बॉक्सिंग में साहिबा बानो, जबकि बॉक्सिंग में दिव्यांशी चौहान और प्रकर्णिका सिंह राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। अंडर-19 छात्र वर्ग में ध्रुव का चयन बास्केटबॉल और रग्बी, आरव नेगी का फुटबॉल और आशीष लिंबू का 800 मीटर दौड़ और कराटे के लिए हुआ है। कराटे में शशांक, अंशुमान, ओंकार, ओजस, नक्ष डोलयान, हनी सिंह और नैतिक सिंह चयनित हुए हैं। इसके अलावा रग्बी में सुशांत सिंघा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है। विद्यालय के प्रबंधक कर्नल अमित ठाकुर और प्लांट प्रमुख पीके जाह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह नेगी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के खेल शिक्षक ललित कुमार और संजीव धीमान ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।