फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमावर्ती 20 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 43वीं वाहिनी ज्यूरी ने वाइब्रेंट विलेज के 20 विद्यार्थियों के दल को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया। यह दल दस दिवसीय भ्रमण पर चंडीगढ़, दिल्ली और आगरा जाएगा। सेनानी सुरेंद्र पंवार ने वाहिनी परिसर ज्यूरी से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस दस दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए हिमाचल प्रदेश के जीवंत गांवों से कुल 20 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें नामगिया, का- डोगरी, लियो, हांगो और हंगमत जैसे सीमावर्ती जीवंत गांवों के विद्यार्थी शामिल हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को देश के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को देखने का अवसर मिलेगा। सेनानी सुरेंद्र पंवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें