फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते कलाकार। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में बुधवार को केंद्रीय छात्र परिषद ने नवचेतना महोत्सव का आयोजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष ज्योति ने सीएससीए की वर्षभर की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। मंच संचालन श्रुति और पायल ने किया। समन्वयक अनिता राठौर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उपाध्यक्ष अंजली ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर पहाड़ी नाटी के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें