फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चट्टानें गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त, एक माह से काशापाट नहीं पहुंच रही बस

विज्ञापन
दुर्गम पंचायत काशापाट को जोडऩे वाली सडक़ पर चल रहा डंगे का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
अभियान -5 : मझनाला में सड़क के 50 मीटर हिस्से का मिट चुका है नामोनिशान
विज्ञापन

पहाड़ काट कर कंक्रीट दीवार लगाने में जुटा लोक निर्माण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट के ग्रामीण यातायात ठप होने से परेशान हैं। एक महीने बाद भी सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई है। यातायात ठप होने से ग्रामीणों को सफर करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीण छोटे वाहनों में अतिरिक्त किराया देकर अपने गंतव्य पहुंचने को मजबूर हैं। रामपुर बुशहर की दुर्गम पंचायत काशापाट को जोड़ने वाली सड़क मझनाला में चट्टानें गिरने से अवरुद्ध है। चट्टानें गिरने से सड़क का करीब 50 मीटर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में कुछ दिनों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद हो चुकी थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग के प्रयासों से छोटे वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा चुकी है। बड़े वाहनों के लिए सड़क अभी भी बंद पड़ी है। विभाग ने मशीनरी की मदद से पहाड़ को काटकर सड़क की सुरक्षा के मद्देनजर टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कंक्रीट दीवार निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर छेड़ रखा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ग्रामीणों को पेश आ रही दिक्कतों के मद्देनजर कार्य कुछ दिनों के भीतर पूरा करने के लिए विभाग प्रयासरत है।
जल्द सड़क हो बहाल
काशापाट पंचायत के पूर्व प्रधान पुष्पा सनाटू, देव कुमार, यशपाल, वीरेंद्र और ईश्वर ने कहा कि सड़क को बड़े वाहनों के लिए जल्द बहाल करना चाहिए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। सड़क अवरुद्ध होने से बसें काशापाट तक नहीं पहुंच पा रही हैं। लोगों को निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग जल्द सड़क को बहाल करे ताकि लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की सुरक्षा के मद्देनजर कंक्रीट दीवार लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही सड़क को बडे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल की जाएगी। - गोवर्धन शर्मा,
सहायक अभियंता, लोक निर्माण उप विभाग तकलेच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें