फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन
ज्यूरी स्कूल में विद्यार्थियों के मॉडल देखते मुख्यातिथि नंद लाल। स्रोत : एपीआरओ
विज्ञापन
विधायक एवं सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल ने सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। उनकी धर्मपत्नी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लुवी, हिंदी और गुजराती गीतों पर नृत्य पेश किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस, एनसीसी और विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि को सम्मानपूर्वक सलामी दी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में आरुषि नेगी, कृतिका, महक, लव नेगी, लोकेश, कुणाल, प्रिया, प्रियांशी और आराध्य को सम्मानित किया गया। इनके अलावा सुहाना, अंश, प्रियंका, दीपिका नेगी, अक्षय, चारु, नैन्सी, अंकित, जतिन टोकटा, वैशाली, हिमांशु और रितेश खोजान को सम्मानित किया गया। साथ ही आयुष, सचिन नेगी, आयुष, सलोनी नेगी, लक्ष्य जिंतु, वंशिका, निपुण खन्ना, श्रुति, नीतिका, बादल वर्मा, सुजाता और जसमीत को भी सम्मानित किया।। स्कूल के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सिकंदर बंसल ने मंच संचालन किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कांता, एसएमसी अध्यक्ष देव राज नेगी, ज्यूरी प्रधान तामपा देवी, उप प्रधान ज्यूरी अरुण शर्मा और सोहन लाल वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

ज्यूरी स्कूल में विद्यार्थियों के मॉडल देखते मुख्यातिथि नंद लाल। स्रोत : एपीआरओ

ज्यूरी स्कूल में विद्यार्थियों के मॉडल देखते मुख्यातिथि नंद लाल। स्रोत : एपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें