बेंगलुरु में अवलोकन यात्रा के दौरान विद्यार्थी
रामपुर बुशहर। प्रदेश समग्र शिक्षा की एक्सपोजर विजिट के तहत शिमला, कुल्लू और किन्नौर के पीएमश्री स्कूलों के 93 विद्यार्थियों ने बंगलूरू अवलोकन यात्रा की। विद्यार्थियों ने पहली बार हवाई यात्रा, एयरपोर्ट की सुंदरता, वोल्वो बस, बड़े होटलों की व्यवस्था का अनुभव लिया। बंगलूरू में विद्यार्थियों ने वंडरला वाटर पार्क में वाटर स्लाइडिंग का आनंद लिया। इस्कॉन मंदिर में राधा-श्रीकृष्ण के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। छात्र-छात्राओं ने बेंगलुरु महल की सुंदरता को भी निहारा। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने फोटो और वीडियो भी बनाएं। इस अवसर पर कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. सुनील, किन्नाैर के उपनिदेशक अरुण गौतम, प्रधानाचार्य डाइट सुरेंद्र शर्मा, प्रवक्ता पीपी दुल्टा, कुलदीप शर्मा, उमा, सुजाता नेगी, शीला, पंकज ठाकुर, राजेश कुमार, निशा खुंद और निशा देवी समेत मौजूद रहे।