फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने फल प्रसंस्करण और भंडारण की सीखीं बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के इको क्लब, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रिकांगपिओ स्थित फ्रूट केनिंग यूनिट और कोल्ड स्टोर का दौरा किया। उन्होंने फल प्रसंस्करण और भंडारण की बारीकियों को समझा। फ्रूट केनिंग यूनिट में विषय वस्तु विशेषज्ञ अजीत सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने फलों के प्रसंस्करण की विभिन्न आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने केवल किताबी ज्ञान ही नहीं लिया, बल्कि जूस, चटनी और जैम बनाने की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने बताया कि कैसे फलों के गुणों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें विभिन्न उत्पादों में बदला जा सकता है। इसके बाद विद्यार्थियों ने कोल्ड स्टोर का भ्रमण किया। यहां आरपीओ संतोष कुमार ने कोल्ड स्टोरेज की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए तापमान नियंत्रण और वैज्ञानिक भंडारण क्यों आवश्यक है। उन्होंने कृषि उत्पादों के संरक्षण के आर्थिक और तकनीकी महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. सिद्धेश्वरी, सहायक आचार्य आंचला, सहायक आचार्य विजय संसपाल और सहायक आचार्य यशवंत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें