फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आदित्य हेड बॉय और काश्वी मेहता बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारू में सालाना समारोह में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

बच्चों ने डांडिया, पंजाबी और किन्नौरी नाटी पेश कर मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पीटीएफ के पूर्व अध्यक्ष काहण चंद मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। एसएमसी अध्यक्ष पवन कुमार सहित अभिभावकों ने मुख्यातिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डांडिया, पंजाबी और किन्नौरी नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा कविता, नाटक और भाषण में भाग लिया। मुख्य अध्यापिका राजकुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में आदित्य चौहान को हेड बॉय और काश्वी मेहता को हेड गर्ल के खिताब से सम्मानित किया। बेस्ट लीडर आदित्य चौहान को चुना गया। इस मौके पर समाजसेवी फकीर चंद मेहता, पीटीएफ अध्यक्ष ननखड़ी सुभाष मेहता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, सचिव संजीव, मोहन लाल खाची, रामेश्वर खाची, देवी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें