फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में छात्रों को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया। आपदा प्रबंधन समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स एवं रेंजर्स और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 14वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) जस्सूर (नूरपुर) कांगड़ा की टीम ने उप निरीक्षक दयानंद के नेतृत्व में प्रदान किया। टीम के सदस्यों लखविंद्र सिंह, सुनील कुमार, कमलेश कुमार और मनोहर सिंह ने आपदा से बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, घायलों के सुरक्षित बचाव, अग्नि सुरक्षा, भूकंप एवं भूस्खलन के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े जीवन रक्षक कौशल प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमलता, डॉ. अरुण, रोवर्स एवं रेंजर्स की लीडर डॉ. श्रद्धा शांडिल, डॉ. मृत्युंजय, एनसीसी के सीटीओ डॉ. अनिल और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. राजेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें