रोहड़ू। विकास खंड कोटखाई की दरकोटी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत से जुड़े विकास कार्यों और जनहित की मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। शिक्षा मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यह प्रतिनिधिमंडल प्रधान कुंंदन चौहान और उपप्रधान दिनेश पुरटा के नेतृत्व में आया था। उन्होंने दरकोटी पंचायत के लिए आवश्यक विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय निवासियों से संबंधित जनहित के कई मुद्दों को भी उठाया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मांगों के शीघ्र और उचित समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दरकोटी के अनेक गणमान्य पंचायतवासी भी उपस्थित रहे।