फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा स्कूल में अग्नि सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉकड्रिल कर आपदा से निपटने बारे किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा में मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्निशमन चौकी कुमारसैन के प्रभारी तिलक शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विद्यालय के 110 विद्यार्थियों और 15 शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों सहित कुल 125 लोगों को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि विद्युत उपकरणों में खराबी, शॉर्ट सर्किट, गैस सिलिंडर के अनुचित इस्तेमाल और ज्वलनशील पदार्थों के प्रति लापरवाही आग की घटनाओं का कारण बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आग लगने के संभावित कारणों और बचाव के जरूरी उपायों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। कार्यक्रम में अग्निशमन चौकी कुमारसैन के प्रभारी तिलक शर्मा, फायरमैन हेमंत, फायरमैन प्यारे लाल, गृह रक्षक सुनील कुमार और चालक नरेश कुमार ने प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता बरतने, सही निर्णय लेने और सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें