फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता जरूरी : डीएसपी

विज्ञापन
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय च्वाई में साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी देते डीएसपी राजीव मे
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय आवासीय शिविर के छठे दिन बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएसपी राजीव मेहता ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी ओटीपी साझा न करें, मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाएं और अनजान लिंक, फर्जी कॉल तथा अनधिकृत स्रोतों से एप डाउनलोड करने से बचें। इससे पूर्व विद्यालय प्रधानाचार्य कुमारी विद्या, एसएमसी अध्यक्ष इंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल, स्टाफ और स्वयंसेवियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने डीएसपी को टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन च्वाई के महासचिव दिवान राजा ने भी उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएसपी ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, मोबाइल हैकिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और एआई से तैयार किए जा रहे फर्जी वीडियो के प्रति भी सतर्क रहने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने और आपातकालीन सहायता के लिए 112 तथा महिला हेल्पलाइन 181 का उपयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस विभाग में कॅरिअर के अवसरों, चिट्टे के खिलाफ अभियान और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कुमारी विद्या ने डीएसपी का आभार जताते हुए कहा कि साइबर अपराध, सोशल मीडिया और नशे के दुष्प्रभावों पर दी गई जानकारी विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी रही। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय च्वाई में साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी देते डीएसपी राजीव मे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें