ठियोग कॉलेज में नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ लेते छात्र छात्राएं। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा विरोधी राष्ट्रीय शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और स्वस्थ, जिम्मेदार और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। उन्होंने किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश आजाद ने कहा कि युवाओं की नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. आजाद ने कहा कि जागरूकता, आत्म-अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी नशे की प्रवृत्ति को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में ठियोग महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।