फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी के खील ढांक में पुलिस ने पकड़ा 7 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। झाकड़ी के खील ढांक में पुलिस ने एक व्यक्ति से 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वीरवार को पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। इस दौरान खील ढांक झाकड़ी के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शिमला जिले के रामपुर तहसील, झाकड़ी निवासी 28 वर्षीय निमा दोर्जे के रूप में हुई है। पुलिस थाना झाकड़ी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें