फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों और अध्यापकों ने जल बचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
आनी स्कूल में पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी में 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जल शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने जल बचाने का संकल्प लिया। पखवाड़े के दौरान विद्यालय में निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन लेखन और मॉडल निर्माण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को जल के महत्व और संरक्षण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक भी हुई, जिसमें जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और सभी से जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें