फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कालेज में छात्रों व स्टाफ ने किया रक्तदान

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कालेज में छात्रों व स्टाफ ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रेड क्रॉस सोसायटी, रेड रिबन क्लब, एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर, वुमेन सेल, एंटी ड्रग सेल, रोड सेफ्टी क्लब और एंटी रैगिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया गया। शिविर का संचालन सिविल अस्पताल रोहड़ू के ब्लड बैंक से आए डॉ. मनोज रंजन और उनकी टीम ने किया। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करीब 22 छात्र -छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देती है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं, आयोजन समिति एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सामाजिक चेतना, सहयोग एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें