रोहड़ू नगर में अंत्येष्टि स्थल (अंतिम धाम) के निर्माण से संबंधित विषय पर एसडीएम को मांग पत्र सौ
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर एसडीएम ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू नगर में जल्द अंत्येष्टि स्थल (अंतिम धाम) का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर एसडीएम ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम से भेंट की और मांगपत्र सौंपा। इसके बाद प्रशासन की ओर से संबंधित भूमि की उपलब्धता, अभिलेखों की स्थिति और पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अंतिम धाम के निर्माण के लिए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया कि नगर परिषद रोहड़ू और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया को गति प्रदान की जाएगी, ताकि आम जनता को इस आवश्यक सुविधा का शीघ्र लाभ मिल सके। प्रशासन जनहित से जुड़े इस कार्य के प्रति प्रतिबद्ध है और अंतिम धाम के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि कि अंतिम धाम का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।