आरोपी पर कार में जबरदस्ती बिठाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस थाना के तहत एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर बीएनएस की धारा और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है। शिकायत में नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया कि 16 दिसंबर की सुबह बेटी नीरथ में स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय एक स्थानीय व्यक्ति अपनी स्कॉर्पियो कार में आया। उसने बेटी काे जबरदस्ती कार में बैठाया। दत्तनगर के रास्ते में उसने बेटी के गाल छुए और हाथ पकड़ा। बेटी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया, जिसके बाद बुधवार को पुलिस थाना रामपुर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।