फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी और समूह नृत्य में आनी स्कूल प्रथम

विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छाए पीएम श्री आनी के ​विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी और समूह नृत्य में पाया पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में जिले के पीएमश्री विद्यालयों का बाल मेला आयोजित किया गया। इसमें जिले के 10 वरिष्ठ माध्यमिक और पांच प्राथमिक पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल मेले में फन गेम्स, राइम, स्किट, समूह गान, समूह नृत्य, एकल गान, एकल नृत्य, वाद विवाद, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, परियोजना और मॉडल प्रदर्शनी समेत 17 प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पीएमश्री आनी ने कुल आठ प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए छह में प्रथम स्थान हासिल किए। आनी विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी और समूह नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मॉडल प्रस्तुति में द्वितीय और समूह गान, एकल नृत्य, विज्ञान प्रोजेक्ट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर पाठशाला प्रभारी नरेश ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष खेम चंद, कुंदन शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, आशा ठाकुर और सीता ठाकुर सहित सभी विजेताओं, प्रभारी अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें