फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीतों से टाशीगंग में छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
लोकगीत के जरिए टाशीगंग में छात्राएं मतदाताओं को जागरूक करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। लाहौल स्पीति विधानसभा के स्पीति खंड में चुनाव आयोग के प्रेक्षक डॉ. सरोज कुमार ने विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पिन घाटी के सग्नम मतदान केंद्र, रंगरिक क्यूलिंग, हल, चिचम में भी व्यवस्थाओं को जांचा। इस मौके पर उन्होंने मतदान केंद्रों में चुनाव की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में निर्वाचन विभाग ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यहां पहुंचने पर पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय महिलाओं ने चुनाव आयोग के प्रेक्षक डॉ. सरोज कुमार का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने लोकगीतों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रेक्षक ने स्पीति खंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर प्रेक्षक पहुंचे, जहां उनका मार्गदर्शन मिला और पहली बार स्पीति का लोक गीत जोकि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाया गया है, उसे प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर तहसीलदार राजेश नेगी, खंड विकास अधिकारी पीएल नेगी और निर्वाचन विभाग से अनिता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें