फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू के बाद रेहड़ी फड़ी धारकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपते रेहड़ी-फड़ी धारक। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को रेहड़ी फड़ी धारकों ने एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि जिला परिषद वार्ड-तीन में एनएच-5 नोगली के पास सड़क किनारे कई लोगों ने अपने रोजी-रोटी के लिए रेहड़ी-फड़ी लगा रखी हैं। इनमें सब्जी विक्रेता भी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोग रेहड़ी-फड़ी पर सामान बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। मगर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार एनएच प्राधिकरण रेहड़ी-फड़ी को हटाने जा रहा है। इससे उनकी आजीविका छिन जाएगी और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी ने कहा कि इस वार्ड में लगभग 60 बेरोजगार रेहड़ी-फड़ी से ही अपनी आजीविका चला रहे हैं, लेकिन उनको विस्थापित किए जाने से उनका जीवन यापन करना मुश्किल भरा हो जाएगा।
उन्होंने एसडीएम रामपुर से गुहार लगाई की सभी रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए कोई उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाए, जहां रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपनी रोजी रोटी कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें