फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच-पांच किनारे स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
तलाई में एनएच-पांच किनारे स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को डस्टबिन वितरित करते रामपुर परियोजना के अ​धि
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना ने तलाई और भद्राश में एनएच-पांच के किनारे संचालित स्ट्रीट फूड कारोबार को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की पहल की है। परियोजना ने स्थानीय खाद्य विक्रेताओं के लिए स्वच्छ फूड स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के मार्गदर्शन में तलाई और भद्राश में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता किट और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए कैंपर भी दिए गए। खाद्य सामग्री तैयार करने और बेचने वाले स्थलों पर कचरे के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन भी उपलब्ध करवाए गए। रामपुर परियोजना की इस पहल का उद्देश्य सड़क किनारे खाद्य पदार्थ बेचने वाले विक्रेताओं के साथ-साथ आम लोगों को स्वच्छ भोजन, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की सफाई और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूक करना रहा। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और आमजन से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें