फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक 25 सितंबर को होगी। अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी कुमारसैन करेंगे। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तार से चर्चा के बाद उसे पारित किया जाएगा। बैठक में सीएचसी से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं और रोगी कल्याण समिति के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विचार-विमर्श होगा। आगामी वित्त वर्ष में स्वास्थ्य केंद्र की जरूरतों और प्रस्तावित गतिविधियों के अनुरूप बजट को अंतिम रूप देने के लिए समिति के सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे। विभिन्न विभागों एवं समिति सदस्यों की भागीदारी से सीएचसी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके आधार पर आगामी वित्त वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं और आवश्यकताओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें