फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में सोलन, कबड्डी में सिरमौर बना विजेता

विज्ञापन
जुब्बल में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए। संवाद 
विज्ञापन
जुब्बल में राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक बीआर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। अजय सौहटा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 12 जिलाें और एक खेल छात्रावास की 507 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और टेबल टेनिस और मार्च पास्ट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में सोलन ने प्रथम स्थान हासिल किया। मंडी ने दूसरा और शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सिरमौर ने पहला, शिमला ने दूसरा और सोलन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में मंडी ने पहला स्थान हासिल किया। सिरमौर ने दूसरा और शिमला तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऊना ने प्रथम, सिरमौर ने दूसरा और कांगड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंडी ने पहला, ऊना ने दूसरा, लाहौल-स्पीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में शिमला ने प्रथम, सोलन ने दूसरा और मंडी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य केश्व शर्मा, जोन प्रभारी लोकपाल चौहान और बलवंत झौहटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें