फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने फिट इंडिया रन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। स्रोत : परि
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर जलविद्युत परियोजना में मंगलवार को फिट इंडिया रन 6.0 का आयोजन किया गया। परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क पर दौड़ लगाकर फिट इंडिया का संदेश दिया। रामपुर जलविद्युत परियोजना के प्रमुख विकास मारवाह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस, अनुशासन और सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक सजगता एक-दूसरे के पूरक हैं। जीवन के हर क्षेत्र में सतर्कता को आचरण का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिम्पेस्को और सीआईएसएफ के जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें