स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दीं प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने भी दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला का रविवार को शुरू हो गया। पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण और दीप जलाकर किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने की। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने इस मौके पर कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। इनके आयोजनों से जहां परस्पर मेल-मिलाप बढ़ता है, वहीं सांस्कृतिक एवं देव परंपरा के समागम से आस्था और संस्कृति का भी विकास होता है। रोहड़ू क्षेत्र का विकास कांग्रेस सरकार की देन है। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, जो कभी रुकती नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रोहड़ू मेला तीन दिनों तक आयोजित किया जाता था। इस वर्ष देवता शिकड़ू महाराज की आज्ञा से इसे पांच दिनों तक विस्तारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रहा है। सड़कों के उन्नयन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। रोहड़ू से चिड़गांव सड़क के उन्नयन पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन योजना शुरू की है, जिससे बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। विपरीत वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू की है।
पांच दिवसीय मेले में सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मेले के पहले दिन महिलाओं की रस्साकशी और कबड्डी स्पर्धा करवाई गई। रस्साकशी में 25 महिला मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर सुरेंद्र रेटका, राजकुमार भ्रांटा, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
दीप प्रज्जवलित कर राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का शुभारंभ करते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और एसडीएम र