फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से सजेगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
. समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, लोक नृत्य, लोक संगीत और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच
विज्ञापन


. चार दिन चलेगा आयोजन, एंटी-चिट्टा मैराथन भी होगी : सोनाक्षी तोमर

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर) ।
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक महात्मा गांधी पार्क रिकांगपिओ में आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं मेला समिति अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। चार दिवसीय महोत्सव में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, लोकनृत्य, लोकसंगीत, कला और हस्तशिल्प को मंच मिलेगा। इस दौरान किन्नौरी लोक संस्कृति पर आधारित शहनाई, वाद्ययंत्र, लोकनृत्य और लोक गायन प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इस वर्ष मिस किन्नौर के साथ मिस्टर किन्नौर प्रतियोगिता आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एंटी चिट्टा मैराथन करवाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए कुकिंग प्रतियोगिता भी होगी। बैठक में स्थानीय कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक अवसर देने पर विशेष जोर दिया गया है। उपायुक्त ने महोत्सव के बेहतर संचालन के लिए 10 अक्तूबर तक विभिन्न समितियों का गठन कर तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयारियों की आगामी दिनों में समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र ठाकुर, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास, गैर सरकारी सदस्य सरोज नेगी, निर्मल नेगी, हितेश नेगी, राज कुमार, राकेश, प्रवीण नेगी और रोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें