फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिला मंडल गांधीनगर, बांगलादेश, बायल और दत्तनगर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएस रामपुर ने विशेष स्वच्छता बैठक और सम्मान समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी की जयंती पर रामपुर एचपीएस में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन हुआ। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित अभियान के दौरान स्वच्छता, जनभागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण सरंक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान में उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय सहभागिता के लिए महिला मंडल गांधीनगर, महिला मंडल बांगलादेश, महिला मंडल बायल और संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट दत्तनगर को सम्मानित किया गया। समापन पर रामपुर एचपीएस परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रामपुर एचपीएस की प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक की। बैठक का उद्देश्य स्थानीय समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं के साथ स्वच्छता के प्रति संवाद, समन्वय, जनभागीदारी को सुदृढ़ करना, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। ई. विकास मारवाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन स्वच्छता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता के प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। अभियान के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं की सराहना की। बैठक में रामपुर एचपीएस की प्रभावित पंचायतों खरगा, तुनन, कुशवा, बखन, पोशना, बाड़ी, गडेज, कशोली, जगातखाना के प्रधान, महिला मंडल गांधीनगर, महिला मंडल बांगलादेश की प्रधान, संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट दत्तनगर के संस्थापक और रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें