फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में पेश होने वाले विद्युत अधिनियम के खिलाफ देशभर में होगा प्रदर्शन : संघ

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोरम संघ ने नवाजे वरिष्ठ पेंशनर। स्रोत : संघ।
विज्ञापन
. पेंशनर 30 जनवरी को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
विज्ञापन

. राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोरम संघ ने नवाजे वरिष्ठ पेंशनर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर दिवस पर पेंशनर सरकार के खिलाफ खूब गरजे। पेंशनरों ने सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ रोष जताया। बैठक में संसद सत्र में पेश होने वाले विद्युत अधिनियम-2025 के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन की चेतावनी दी। बैठक में फैसला लिया कि 30 जनवरी को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन का समर्थन किया जाएगा। बुधवार को पेंशनर दिवस पर राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोरम संघ की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष गोपाल ठाकुर की अध्यक्षता में फील्ड हॉस्टल रामपुर में हुई। बैठक में सर्वप्रथम 75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में गोपाल ठाकुर ने कहा कि सरकार और विद्युत प्रबंधक वर्ग पेंशनरों के देय लाभों पर ढुलमुल रवैया अपना रहा है और पेंशनर की विभिन्न राशि भुगतान नहीं कर रहा है। महंगाई भत्ते की किस्त जोकि 13 प्रतिशत के रूप में देय है, उनका भुगतान सरकार ने अभी तक नहीं किया है और न ही इस विषय पर कोई गौर किया जा रहा है। पेंशनरों के संशोधित वेतनमान का एरियर एक जनवरी 2016 से देय है, उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट सहित अन्य भत्ते का निपटारा अभी तक नहीं किया गया है। 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय लाभ अभी तक भी पेंशनरों को नहीं मिले हैं।कहा कि विद्युत अधिनियम 2025 संसद सत्र में पेश होने जा रहा है। पेंशनरों इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। प्रदेश भर में इस अधिनियम के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 30 जनवरी को इस विधेयक के खिलाफ दिल्ली में पूरे देश के कर्मचारी एकत्रित हो रहे हैं। बैठक में सचिव राकेश शर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत किया और अधिक सदस्यता ग्रहण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें