कोटगढ़ में 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सम्मानित पेंशनर्स सामुहिक चित्र में । संवाद
कोटगढ़ में 80 वर्ष पूरा कर चुके पेंशनरों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की तर्ज पर बोर्ड प्रबंधन 28 अक्तूबर को पेंशन और डीए देने की घोषणा करे। 75 वर्ष से ऊपर के आयु के पेंशनरों को बकाया राशि का भुगतान किया जाए। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमेटिड पेंशन फोरम की बैठक में अध्यक्ष राम लाल आजाद ने कही। कोटगढ़ में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम की बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों ने समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके अलावा 80 वर्ष पूरा कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया गया। बैठक में ईजेके सरकैक, जिया लाल और भगत राम को सम्मानित किया गया। बैठक में राम लाल ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन सरकार की दर्ज पर डीए देने की घोषणा करे। पेंशनरों की पेंशन का सरकार 28 अक्तूबर को बोर्ड को भुगतान करने के निर्देश दें। जिन पेंशनरों की आयु 75 वर्ष से ऊपर है, उन्हें बकाया राशि का भुगतान किया जाए। बैठक में डीके सरकैक, सुंदर सिंह कंवर, रंजीत चौहान और विनोद भैक ने भी अपने विचार साझा किए।