ठियोग (रामपुर बुशहर)। निर्जला एकादशी पर ठियोग बस अड्डा, शाली बाजार, प्रेम घाट और रहीघाट में स्थानीय दुकानदारों ने आपसी सहयोग से मीठा जल और फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान राहगीरों, यात्रियों और आम लोगों को फल वितरित किए। विभिन्न जगहों पर कई दुकानदारों ने मिलकर एक स्टॉल स्थापित किया, जहां दिनभर लोगों को मीठा जल और फल बांटे गए। वरिष्ठ व्यापारी शिव लाल शर्मा, मनोज शर्मा, कार्तिक शर्मा, किशन सिंह, राम पाल शर्मा, सुनील ग्रोवर, अनीश गुप्ता, पंडित दुर्गा दत्त, शिवम गुप्ता और अभिलाष शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सेवा को अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी भावना के साथ सभी दुकानदारों ने सामूहिक रूप से यह आयोजन किया। इस दौरान बस अड्डा पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।