फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खंड विकास कार्यालय आनी के बाहर खोखाधारकों ने दिया धरना

विज्ञापन
आनी में धरना देते खोखा धारक। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना किया समाप्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। खंड विकास कार्यालय आनी के बाहर खोखाधारकों, रेहड़ी-फड़ी और फल-सब्जी विक्रेताओं ने नेशनल हाईवे से हटाने को लेकर दिए गए नोटिस को लेकर धरना दिया। धरने में इन विक्रेताओं ने उन्हें उचित और स्थायी स्थान देने की मांग उठाई। धरने के दौरान खंड विकास अधिकारी आनी और पंचायत निरीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद विक्रेताओं ने धरना समाप्त कर दिया। प्रशासन ने जानकारी दी कि 20 जनवरी को संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, ब्लॉक अधिकारियों और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। सीटू आनी के नेता प्रभाकर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से यह समस्या लंबित है और अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेहनतकशों को लगातार परेशान किया जा रहा है, जो अब बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि किसी न किसी रास्ते से समाधान निकालना ही होगा। चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 12 फरवरी को कार्यालय के बाहर 24 घंटे का धरना दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय प्राधिकरण से भी समाधान में सहयोग की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें