रामपुर बुशहर। बुच्छैर-3 से पंचायत समिति सदस्य रंजना ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुच्छैर को 40 हजार रुपये का फर्नीचर भेंट किया। विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्य ने इसकी मांग की थी। प्रधानाचार्य प्रकाश ने फर्नीचर की मांग को पूरा करने के लिए आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेतराम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में विद्यालय की समस्याओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।