फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हितेश नेगी को सौंपा जिला महासू महामंत्री का जिम्मा

विज्ञापन
हितेश नेगी को सौंपी जिला महासू महामंत्री की कमान। संवाद
विज्ञापन
एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत के हितेश नेगी को जिला महासू महामंत्री की कमान सौंपी गई है। हितेश की नियुक्ति पर युवाओं में खुशी का माहौल है। भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नेगी ने जिला कार्यकारिणी गठित कर पार्टी का कुनबा बढ़ाया है। साथ ही चारों विधानसभा मंडलों का भी विस्तार किया है। रामपुर मंडल से कांता नेगी, ठियोग से टाशी नेगी, चौपाल से मोहन लाल और रोहड़ू मंडल से विनोद नेगी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष रोहित नेगी और नवनिर्वाचित जिला महासू महामंत्री हितेश नेगी ने नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी, पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता छेवांग दोर्जे नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान और विजय गुप्ता समेत तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें